सरदार सरोवर परियोजना (एसएसपी) बांध संचालन अधिकारियों की लेटलतीफी और गैर-जिम्मेदार व्यवहार से गुजरात में बाँध के निचले इलाके एक बार फिर ऐसी बाढ़ की मार झेल रहे हैं जिसे काफी हद तक टाला जा सकता था। भरूच में गोल्डन ब्रिज पर जल स्तर आज 17 सितंबर, 2023 को उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) के करीब पहुंच रहा है, लेकिन अगर एसएसपी अधिकारियों ने समय रहते उपलब्ध जानकारी के आधार पर और बाँध संचालन नियमों जैसे रूल कर्व सिद्धांत का पालन कर कार्रवाई की होती तो इस बाढ़ का एसएसपी बाँध से ऊपरी और निचले दोनों क्षेत्रों में बहुत कम प्रभाव होता।
Continue reading “सरदार सरोवर बाँध संचालन की लापरवाही से गुजरात में फिर आई बाढ़”Tag: बारिश
घराट: सामाजिक देखभाल, सरकारी सहयोग की राह देखती लुप्त होती धरोहर
पनचक्कियां सदियों से उत्तराखंड के पर्वतीय समाज का अटूट हिस्सा रही हैं। स्थानीय तौर पर इन्हें घट, घराट आदि अनेक नामों से जाना जाता है। कुछ दशक पहले तक ये घराट अनाजों को पीसकर आटा बनाने का प्रमुख साधन रहे हैं। परन्तु कालांतर में अनेक कारणों से यह परम्परागत तकनीक, समाज और सरकार की अनदेखी का शिकार होकर विलुप्त होती जा रही है। ऐसा ही कुछ पौड़ी गढ़वाल स्थित चौथान पट्टी में देखने को मिल रहा है। यह लेख चौथान क्षेत्र में घराट संस्कृति के क्रमिक परित्याग की वजहों के पड़ताल की दिशा में एक प्रयास है।
Continue reading “घराट: सामाजिक देखभाल, सरकारी सहयोग की राह देखती लुप्त होती धरोहर”